पलवल में हाईवे और सर्विस लाइन पर वाहन खड़े करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

पलवल में हाईवे और सर्विस लाइन पर वाहन खड़े करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई
उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ

पलवल
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पलवल शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे और सर्विस लाइन पर ट्रक, बस के साथ अन्य वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा उनके चालान करने के साथ-साथ वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बस और ट्रक के साथ-साथ अन्य बड़े वाहनों को खड़ा करने के लिए अगवानपुर में ट्रांसपोर्ट नगर बनाया गया है। वहां कोई भी अपना वाहन खड़ा कर सकता है। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला प्रशासन पलवल को जाम मुक्त रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। आमजन को जाम से परेशानी न हो इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ अवैध रूप से पार्किंग करने वालों और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जाम लगने के मुख्य कारणों में अवैध रूप से पार्किंग करना भी शामिल है। इसके अलावा वाहन खड़े होने से सर्विस लाइन पर सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं हो पाती है। इन सबके दृष्टिगत नेशनल हाईवे और सर्विस लाइन पर वाहन खड़े करने पर जिला प्रशासन द्वारा चालान करने के साथ-साथ वाहन को जब्त करने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि पलवल के गांव अगवानपुर सेक्टर-21 में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित किया गया है। इस ट्रांसपोर्ट नगर में काफी संख्या में बस, ट्रक समेत बड़े वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। उन्होंने बड़े वाहन संचालकों से शहर में रोड पर वाहन खड़े न कर ट्रांसपोर्ट नगर में वाहन खड़े करने का आह्वान किया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana