डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की सराहना की व उनका प्रोत्साहन बढ़ाया। स्कूल के छात्रों ने विभिन्न खेल विधाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। तनवी और अनुष्का ने कबड्डी में और सागर ने एथलेटिक्स 5 किमी दौड़ में जिला स्तरीय प्रतियोगिता को जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना नाम दर्ज करा लिया है। रवित ने गोला फेंक, अभय ने कुश्ती में ब्लॉक स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया है। तनिष्का ने स्केटिंग (300 मीटर, जिला स्तरीय), दिया और नितिन ने मुक्केबाजी (जिला स्तरीय), दिया ने वुशु (जिला स्तरीय) में स्वर्ण पदक जीता। रचित ने स्केटिंग में 300 मीटर (जिला स्तरीय), यश और चिराग ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, पीयूष ने गोला फेंक, प्रियांशु ने ऊंची कूद में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। यश ने 100 मीटर दौड़ (जिला स्तरीय), 200 मीटर दौड़ (ब्लॉक स्तरीय) पीयूष ने गोला फेंक, चिराग ने 200 मीटर दौड़ , हावीश ने स्केटिंग में 1 लैप (जिला स्तरीय) प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक जीता। चिराग ने अंडर-17 जिला क्रिकेट टीम में और समंत ने अंडर-17 शूटिंग 10 मीटर एयर पिस्टल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपना स्थान बना लिया है। सभी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रधानाचार्य ने कहा- मुझे अपने बच्चों पर गर्व है। आप सभी ने अनुशासन, मेहनत और खेल भावना से स्कूल का नाम रोशन किया है। राज्य स्तर पर भी इसी जज्बे के साथ प्रदर्शन करना। आज की आपकी मेहनत कल को और मजबूत बनाएगी ।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana