श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने ली जल संरक्षण की शपथ

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने ली जल संरक्षण की शपथ
जल संरक्षण पर आधारित मॉडल प्रदर्शित करते विद्यार्थी।
💡
जल संरक्षण पखवाड़े में बनाए जल बचाने के अनोखे मॉडल -नुक्कड़ नाटक और स्टोरी टेलिंग से भी दिया सार्थक संदेश

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में जल संरक्षण पखवाड़ा के समापन पर विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को जल संरक्षण की शपथ ली। विद्यार्थियों के लिए स्टोरी टेलिंग, नुक्कड़ नाटक, वाटर फिल्टर मॉडल तथा वर्षा जल संचयन मॉडल पर आधारित प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं ए के विद्यार्थियों की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में फाल्गुनी, सोनाक्षी, वंशिका, प्रीति, जितेन, कुणाल, श्रेष्ठ, हर्ष एवं तुषार शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से जल संरक्षण का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में कक्षा 6 की सुहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्राची द्वितीय स्थान पर रही तथा गुंजन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वाटर फिल्टर मॉडल प्रतियोगिता में कबीर एवं यश की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंश एवं विराट की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि योगिता एवं मानवी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्षा जल संचयन मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं ए के राज एवं दिनेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं ए की प्रिया एवं चांदनी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि कक्षा 12वीं बी की प्रतिष्ठा एवं खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जल बचाओ उद्घोष गतिविधि में चेतना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सुहाना द्वितीय स्थान पर रही तथा जयेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, जल हमारे जीवन का आधार है और इसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वर्षा जल संचयन जैसे उपाय अपनाकर हम जल की कमी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। हमें आज से ही जल बचाने की आदत डालनी होगी। उन्होंने विद्यालय में जल पखवाड़े की संयोजक सौम्या शर्मा को आयोजन की बधाई दी। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकों सुषमा शर्मा, प्रवीण डागर, नताशा तोमर, अजी

Read more

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

पलवल हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के गांव फ़िरोज़पुर में आयोजित गौशाला शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अति

By Ashok Sardana
24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡31 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रारूप पलवल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्

By Ashok Sardana
श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

💡30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन पलवल इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शैक्षणि

By Ashok Sardana
प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

💡हाइड्रोजन ट्रेन विकसित-आत्मनिर्भर की दिशा में ऐतिहासिक कदम - गौरव गौतम पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन

By Ashok Sardana