राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघौला में जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतू विद्यार्थियों को शपथ दिलाई

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघौला में जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतू विद्यार्थियों को शपथ दिलाई

पलवल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघौला के प्रांगण में "जल शक्ति अभियान-कैच द रेन" के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई गई। तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अभिभावकों के साथ बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें एसएमसी सदस्य के रूप में ग्राम पंचायत बघौला के सरपंच तुलाराम शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार के अलावा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा अपने संबोधन में "जल शक्ति अभियान-कैच द रेन" कार्यक्रम के अंतर्गत जल-जीवन मिशन पर विस्तार से चर्चा की तथा बताया कि जल की हर बूंद कीमती है, इसे बचाने का हर संभव प्रयास किया जाए। नल बंद करें-जब उपयोग में न हो। वर्षा जल का संचय करें। जल का समझदारी से उपयोग करें। जल को व्यर्थ ना बहाएं, जल की रक्षा करने के साथ-साथ अपने भविष्य की रक्षा करें। "जल है अनमोल इसे संभालें हम सब मिलकर हर पल" हर बूंद बचाएं एक प्यासी दुनिया के लिए। हरित कल के लिए संपूर्ण समुदाय का सहयोग बेहद जरूरी है। बैठक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बघौला सरपंच तुलाराम शर्मा सहित उपस्थित सभी महानुभावों ने जल संरक्षण हेतु हर संभव सहयोग एवं जागरूकता को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्यों श्रीमती संतोष, श्रीमती आशा रानी, श्रीमती सत्यवती, श्रीमती रेनू शर्मा, महेंद्र कुमार, सुनील कुमार, श्रीमती सुषमा देवी, धर्म सिंह, कृपाराम, श्रीमती अर्चना, रमेश चंद, श्रीमती चंचल, जिले सिंह तथा मनीष आदि की उपस्थिति काफी सराहनीय रही।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana