लायंस क्लब पलवल में छात्राओं का स्वाबलंबी सफल बैच निकला

लायंस क्लब पलवल में छात्राओं का स्वाबलंबी सफल बैच निकला
लायंस क्लब पलवल के पदाधिकारी, सदस्य व अन्य लोग

पलवल
लायंस क्लब पलवल में महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए सिलाई कढाई एवं ब्यूटी पार्लर तथा इंगलिश स्पीकिंग कोर्स करवाया जाता है। इस कोर्स की अवधि 6 माह की होती है। आज इस बैच का कार्यकाल समाप्त हो गया। जिस उपलक्ष्य में लायंस क्लब भवन पलवल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रतिमा गर्ग रही और लायंस क्लब जनपद सचिव शैलेन्द्र सिंगल, जोन चेयरमैन हेमंत मोगिया, फरीदाबाद से योगेन्द्र तेवतिया, प्रोफेसर वंदना कालड़ा, रानी लाल, विशिष्ठ अतिथि रहे तथा लायन राजेन्द्र कालड़ा ने रिपोर्ट पढ़कर सुनाई तथा उन्होने बताया कि सिलाई कढाई का ये 18वां सफल बैच है और पार्लर का ये दसवां बैच है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान अजनीत कालड़ा ने की और संचालन बंसीधर मखीजा ने किया। इस मौके पर छात्राओं ने एक प्रदर्शनी भी लगाई। जिसमें उन्होने अपने हाथो से बनाई ड्रेस आदि का प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्राओ ने फैशन शो और मेहदी प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में परीक्षा में, फैशन शो में तथा अन्य गतिविधियों में प्रथम द्वितीय व तृतीय आने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इसके इलावा इन छात्राओं को स्वाबलंबी बनाने वाली टीचरों कल्पना डागर, सोनिया सोनी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकनाथ कालड़ा, पराग कालड़ा, नरोतम गर्ग, आसानंद छाबड़ा, ब्रिजमोहन तायल, नितिन जैन, अजय प्रताप सिंह, कनुज खुराना, रवि कौशिक, संजय खत्री, निपुन मलिक आदि ने अपना सहयोग दिया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana