पलवल क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों ने अपनी मांगों को लेकर मिल की प्रबंध निदेशक को सौंपा ज्ञापन

पलवल क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों ने अपनी मांगों को लेकर मिल की प्रबंध निदेशक को सौंपा ज्ञापन

पलवल
पलवल क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों की मांगों को लेकर
संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के प्रतिनिधि मंडल व गन्ना उत्पादक किसानों ने आज शुगर मिल पलवल की प्रबंध निदेशक द्विजा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर किसानों की मांगों का समाधान करने का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल के अंदर संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के वरिष्ठ नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, धर्मचंद प्रधान किसान सभा जिला पलवल, सोहन पाल चौहान, ताराचंद प्रधान, रूपराम तेवतिया, हुकम सिंह चौहान, क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसान व सामाजिक कार्यकर्ता चेतराम मेंबर, श्रीचंद महाशय, अतर सिंह सरपंच, गिर्राज शर्मा नंबरदार रायदास का, राजूआर्य, बाबू डायरेक्टर, रामसिंह चौहान, रामवीर सिंह चौहान, कर्ण सिंह आर्य, राजेन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह, मेवा राम, रणजीत सिंह आदि काफी संख्या में किसान मौजूद थे। किसान नेताओं में शुगर मिल की प्रबंध निदेशक के सामने रखा कि 25 अक्टूबर तक शुगर मिल को चालू कर दिया जाए, वार्षिक सामान्य सभा की बैठक जो काफी लंबे समय से नहीं बुलाई को शीघ्र कराया जाए, गन्ना उत्पादक किसानों से प्रति क्विंटल काटे गए ₹10 किसानों को वापस किए जाएं, निदेशक मंडल के चुनाव अति शीघ्र कराए जाएं, सभी गन्नाउत्पादक किसानों के खेतों पर जाकर ईख की बोन्डिंग की जाए पर्चियां का वितरण सही तरीके से किया जाए आदि मांगे रखी गई। किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान व धर्म चन्द ने कहा कि शुगर मिल के अंदर भारी भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही हैं जिस कारण मिल के अंदर सैकड़ों करोड़ का घाटा है इसलिए किसी उच्च स्तरीय कमेटी से भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और मिल को ईमानदारी से चलाया जाए क्योंकि शुगर मिल से गन्ना उत्पादक किसानों के हित जुड़े हुए हैं, प्रबंध निदेशक ने किसान नेताओं की बातों को गंभीरता से सुना और सभी मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया किसान नेताओं ने बताया अगर समय रहते उपरोक्त मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana