पुलिस अधीक्षक ने सदर थाने का किया औचक निरीक्षण,दिये जरूरी दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने सदर थाने का किया औचक निरीक्षण,दिये जरूरी दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, सदर थाने में अपने कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए।

पलवल
पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला ने जिला के थाना सदर का औचक निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होंने थाने के रिकार्ड का बारिकी से निरीक्षण करते हुए थाना में तैनात पुलिस कर्मियों से उनके कार्य बारे जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को और बेहतर ढंग से कार्य करने के सुझाव तथा दिशा-निर्देश दिए। विस्तार से जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला आईपीएस ने थाना के रिकार्ड का विस्तार से निरीक्षण किया तथा रिकार्ड रूम को और बेहतर बनाने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक ने थाने का निरीक्षण करते हुए शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए समय अवधि के भीतर उनको निपटाने के आदेश दिये। उन्होने आदेश दिए कि शिकायतों पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से कितने लोग संतुष्ट होते हैं उसका फिडबैक अवश्य ले। उन्होंने महिला विरुद्ध अपराधों से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर तुरन्त कार्यवाही करने बारे निर्देश दिये। थाना के सभी अनुसंधान अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। नशे की लत के कारण न जाने कितने युवा अपने भविष्य को अंधकारमय बना रहे हैं। नशा सभी अपराधों की जड़ है, इसलिए नशे का प्रचलन किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने थाना में साफ सफाई पर जोर देते हुए थाना परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि हम ज्यादातर समय थाना में बिताते है इसलिए थाना की साफ सफाई रखना हम सबकी जिम्मेवारी है । इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने थाना में तैनात सभी कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निदान करने का आश्वासन दिया, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों को हर प्रकार की सुविधा देने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आदेश दिए कि समय-समय पर पुलिस कर्मचारियों का हैल्थ चैकअप करके उनका हैल्थ कार्ड बनाया जाए। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सहित थाना कर्मचारी मौजूद रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana