पुलिस अधीक्षक ने वेलफेयर मीटिंग के माध्यम से सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं

पुलिस अधीक्षक ने वेलफेयर मीटिंग के माध्यम से सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं

पलवल
पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला की अध्यक्षता में पुलिस कर्मचारियों की सुविधाओं के मद्देनजर जिला पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में एक कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया गया। वेलफेयर मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिला के सभी थानों, क्राइम ब्रांच यूनिट, चौकी इत्यादि से आए पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान डीएसपी पलवल मनोज वर्मा, डीएसपी हथीन मोहिंदर वर्मा, डीएसपी सदर नरेंद्र खटाना तथा वेलफेयर इन्सपेक्टर सोमपाल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की समस्याओं, सरकारी आवासों व पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। पुलिस लाइन में आने वाली समस्याओं को सुना। इसके अलावा मीटिंग में पुलिस क्वार्टरों में रह रहे अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए विचार विमर्श किया। 35 वर्ष से अधिक की आयु के पुलिसकर्मियों के लिए हेल्थ कार्ड बनाने तथा नियमित जांच करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने वेलफेयर मीटिंग में उपस्थित संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस अधिकारियों की समस्याओं का शीघ्र निपटान किया जाए और यदि आवश्यक हो तो उच्च अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु पत्र व्यवहार किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस थाना एवं चौकियों में पुलिस कर्मियों की जो भी जरूरी जरूरत है वह जल्द से जल्द पूरी की जाएगी। उनकी जरुरत पर ध्यान रखा जायेगा क्योकि थाना एवं चौकियों में तैनात पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी देते हैं। इस दौरान उनकी मूलभूत सेवाओं का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana