पुलिस अधीक्षक पलवल ने थाना उटावड़ का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा - निर्देश

पुलिस अधीक्षक पलवल ने थाना उटावड़ का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा - निर्देश
💡
नववर्ष पर फायरिंग, नशे में गाड़ी चलाने, ओवरस्पीडिंग और खतरनाक ड्राइविंग वालों पर रखें नजर -वरुण सिंगला
💡
नाका टीमों को पूरी तरह चौकसी बरतने के दिए निर्देश, मुखौटा/ढाटा बांधकर चलने वाले युवकों पर रखें पैनी नजर

पलवल
पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला ने आज जिला के थाना उटावड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने थाना परिसर में अभिलेखों, रजिस्टरों, कर्मचारियों की उपस्थिति और रिकॉर्ड के रखरखाव की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने हाल ही में प्रशिक्षण प्राप्त हुए नए जवानों को कानून एवं व्यवस्था, नाका ड्यूटी,अनुशासन आदि महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देते हुए ब्रीफ भी किया। उन्होंने थाना प्रबंधन को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, वरुण सिंगला ने माल मुकदमे और वाहनों के निपटारे के लिए मोहर्र मालखाना को भी सख्त निर्देश दिए कि सभी मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि कानूनी प्रक्रिया में कोई भी देरी न हो। उन्होंने थाना प्रभारी और कर्मचारियों को मालखाना की व्यवस्था को और अधिक सख्त बनाने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों से हमेशा मैत्रीपूर्ण और सौम्य व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाए। एसपी वरुण सिंगला ने पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने, नियमित गश्त करने और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आदेश दिया। उन्होंने नाकाबंदी व चैकिंग के दौरान मिलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले जिनमें मुख्यतः ट्रिपल राइडिंग, बिना नम्बर प्लेट, ब्लैक फिल्म व बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुखौटा बांधकर चलने वाले युवा लड़कों पर पैनी नजर रखते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नववर्ष पर हर्ष फायरिंग, हुडदंग बाजी, नशे में गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवरस्पीडिंग, जिग-जैग ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग करने वालो पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana