पुलिस अधीक्षक पलवल ने शराब ठेकेदारों एवं पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर दिए अहम निर्देश

पुलिस अधीक्षक पलवल ने शराब ठेकेदारों एवं पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर दिए अहम निर्देश
पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला ने पैट्रोल पंप संचालकों व शराब ठेकेदारों के साथ बैठक कर उन्हे निर्देश देते हुए

पलवल
सभी लाइसेंसशुदा शराब ठेकेदार एवं पेट्रोल पंप संचालक अपने वैध शराब ठेकों पर उच्च कोटि के सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं, ताकि किसी अपराधिक वारदात की पुनरावृति न होने पाए। उक्त निर्देश पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला के लाइसेंसशुदा शराब ठेकेदार एवं पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आयोजित सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों को ट्रेस करने में सीसीटीवी कैमरे का बहुत बड़ा महत्व है। मीटिंग में उपस्थित शराब ठेकेदार एवं पेट्रोल पंप संचालकों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थितगण से रूबरू होने उपरांत कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर आमजन की सुरक्षा को लेकर पूरी मुस्तैद है, परंतु शराब ठेकेदार एवं पेट्रोल पंप संचालक भी इस संबंध में पूरी चौकसी व सतर्कता बरतें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अपराधिक वारदात की पुनरावृति न होने पाएं। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि संबंधित थाना प्रभारी से संपर्क कर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविध नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा बाजारों, पैट्रोल पंप, शराब ठेको, बैंकों व एटीएम के आस-पास पुलिस गश्त को बढाया गया है। पुलिस की पीसीआर व राईडर 24 घंटे लगातार गश्त करेंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जाए और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पैट्रोल पंपों संचालकों व शराब ठेकेदार के साथ लगातार बैठकें कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की जाएगी और सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में विशेष निर्देश दिए गए है कि वे अपने अपने क्षेत्रों के पैट्रोल पंपों, शराब ठेके, ज्वेलर्स शॉप व मुख्य बाजारों में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। गहन विचार विमर्श उपरांत निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार किया गया।
1.सभी शराब ठेकेदार एवं पेट्रोल पंप संचालकों पर अच्छी गुणवत्ता वाले नाईट विजन कैमरे लगवायें।
2.सभी शराब ठेकेदार एवं पेट्रोल पंप संचालक अपने कैमरों की स्टोरेज क्षमता 90 दिन का करवायें।
3.कर्मचारियों को कैश या कीमती सामान के बारे में सीमित जानकारी दें।
4.पेट्रोल पम्प के मालिक किसी भी व्यक्ति को बोतल में तेल/डीजल ना दें।
5.पेट्रोल पम्प में कोई पुरुष मुंह पर ढाटा बांधकर आए तो उसको पेट्रोल देने से मना करें।
5.पेट्रोल पम्प पर एक सुरक्षा गार्ड जरूर रखें।
6.शराब ठेका संचालक किसी भी अव्यस्क को शराब ना बेंचें।
7.जो ठेका अवैध खुला हुआ है उसकी जानकारी आबकारी विभाग तथा पुलिस विभाग को अवश्य दें।
8, सभी नए कर्मचारियों की पृष्ठभूमि की पूरी तरह से जांच करें।
9, अपने आसपास के माहौल पर नजर रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को तुरंत पुलिस को सूचित करें। रात्रि में दुकान बंद करते समय और खोलते समय विशेष सावधानी बरतें। दुकान के बाहर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें। यदि कोई व्यक्ति आपको धमकी देता है या किसी प्रकार का रंगदारी मांगता है, तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें। यदि कोई साइबर धोखाधड़ी या ऑनलाइन ठगी होती है, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायतार्थ डायल 112 एवं पुलिस कण्ट्रोल रूम पलवल के सम्पर्क नंबर 01275-298065 पर कॉल करें। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने गोष्ठी में दिये गये निर्देशों की पालना बारे सहमति जताई।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana