पुलिस अधीक्षक पलवल ने किया अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डिजिटल -लाइब्रेरी का उदघाटन

पुलिस अधीक्षक पलवल ने किया अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डिजिटल -लाइब्रेरी का उदघाटन

पलवल
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने जिला पुलिस लाइन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डिजिटल-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय पलवल अनिल कुमार, डीएसपी पलवल मनोज वर्मा, डीएसपी पलवल सुरेंद्र सिंह, डीएसपी सदर नरेंद्र खटाना, डीएसपी होडल साहिल ढिल्लों सहित जिला के सभी क्राइम यूनिट, थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने विचार रखते हुए कहा कि डिजिटल-लाइब्रेरी से उच्च शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बड़े पैमाने पर लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि ई लाइब्रेरी वर्तमान समय की मांग है। यहां उपलब्ध करवाई जाने वाली पाठ्य सामग्री से विद्यार्थियों को सीखने तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। पुलिस विभाग ने इस पहल के माध्यम से बच्चों को अध्यापन के लिए अनुकूल वातावरण देने की कोशिश की है। पुलिस लाइन में बनी इस ई-लाइब्रेरी का पुलिसकर्मियों के बच्चों सहित डीएवी स्कूल के बच्चें प्रतियोगी और अन्य परीक्षाओं में लाभ उठा सकेंगे। भविष्य में विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे समय- समय पर अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा हर जिले में एक ई- लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक फर्नीचर, डिजिटल प्लेटफार्म के लिए कम्प्यूटर, स्मार्ट बोर्ड के साथ साईबर युग में ई-बुक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यहां पर करीब 50 लोगों के लिए बैठ कर पढ़ने के लिए वातानुकूलित कक्ष एक केन्द्र के रूप में स्थापित किया गया है। यहां पर विविध विषयों की आनलाईन सैंकडों किताबें विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए उपलब्ध हैं। यहां पर 4000 से अधिक हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी भाषा की किताबें जिसमें बाल साहित्य, सामान्य ज्ञान, इतिहास विज्ञान के साथ साथ विशेष रूप से प्रतियोगी परिक्षाओं को ध्यान में रखते हुए महत्तवपूर्ण किताबों का संग्रह एकत्रित किया गया है। पुस्कालय वर्गीकरण के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए कम्प्यूटर कैडलॉकिंग किया जा रहा है। पुस्तकालय का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana