स्वर्ण जयंती इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिस्कल मैनेजमेंट के साथ हुआ एसवीसीयू का एमओयू

स्वर्ण जयंती इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिस्कल मैनेजमेंट के साथ हुआ एसवीसीयू का एमओयू

पलवल
हरियाणा सरकार के स्वर्ण जयंती इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिस्कल मैनेजमेंट के साथ श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है। पंचकुला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू की उपस्थिति में कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने एमओयू का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफ़ेसर ज्योति राणा। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर विक्रम सिंह, उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज जी भी उपस्थित रहे। इसके एमओयू के अंतर्गत दोनों संस्थान मिल कर कौशल विकास को बढ़ावा देंगे और प्रदेश में स्टार्टअप के इको सिस्टम को भी मज़बूत करेंगे।
इसके अंतर्गत मिलकर रिसर्च करेंगे। नीति निर्माण, सरकारी योजनाओं का प्रभाव मूल्यांकन, सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल, एकीकरण, क्षमता निर्माण और छात्रों के लिए इंटर्नशिप अवसरों को बढ़ावा देना मुख्य मकसद है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि फील्ड में संयुक्त शोध, कार्यशालाएं, फैकल्टी विकास कार्यक्रम, फैकल्टी/स्टाफ आदान-प्रदान, डेटा साझाकरण, ई-कंटेंट विकास और अन्य पारस्परिक सहमति वाली गतिविधियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस एमओयू के लिए कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कौशल विकास और स्टार्टअप के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की सराहना की।
कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने विस्तार से मुख्यमंत्री महोदय के सम्मुख अपनी गतिविधियों एवं योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कैलेंडर का विमोचन भी किया और अपनी शुभकामनाएँ दी। कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। कुलसचिव प्रोफ़ेसर ज्योति राणा। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर विक्रम सिंह, उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज एवं वेब एडमिनिस्ट्रेटर प्रवीण आर्य ने कैलेंडर की प्रति मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों को भेंट की। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि यह कैलेंडर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है। इस मौके पर डायरी एवं टेबल कैलेंडर का भी विमोचन किया गया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana