एसवीएसयू ने शुरू किए 12 नए प्रोग्राम, 65 प्रोग्राम में होंगे दाखिले, प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

एसवीएसयू ने शुरू किए 12 नए प्रोग्राम, 65 प्रोग्राम में होंगे दाखिले, प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने इस सत्र में 12 नए प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। अब देश की पहली स्किल यूनिवर्सिटी में प्रोग्राम की कुल संख्या 65 हो गई है। आज कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय के तक्षशिला भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सत्र से बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी नर्सिंग, डिप्लोमा इन फार्मेसी, बी फार्मेसी, बीवॉक एयर कंडीशनिंग एन्ड रेफ्रिजरेशन, बीवॉक प्रिंटिंग एन्ड पैकेजिंग, बीवॉक इंटीरियर डिजाइन, बीवॉक फ्रेंच, बैचलर ऑफ़ परफार्मिंग आर्ट (म्यूजिक), बीएफए और एलएलएम शुरू किए गए हैं। बैचलर इन फिजियोथेरेपी प्रोग्राम भी शुरू किया जा रहा है, इसकी मान्यता की प्रक्रिया पूर्णता की ओर है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि युवा सशक्ति करण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम का इस विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान मिल रहा है। यह विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने बताया कि एयर कंडीशनिंग के क्षेत्र में तीन दिग्गज कंपनियों की भागीदारी से कोर्स शुरू करने जा रहे हैं। इसमें विद्यार्थियों को पहले महीने से ही स्टाइपेंड मिलना शुरू हो जाएगा। विद्यार्थी शुरू से ही 15 हजार रुपए कमाना शुरू करेंगे और कोर्स पूरा होने के उनको कम्पनी ही गारंटीशुदा जॉब देगी। पहले सत्र में ही 500 विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में मांग को देखते हुए बीवॉक प्रिंटिंग एन्ड पैकेजिंग शुरू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग वीएलएसआई और पीजी डिप्लोमा इन सेमीकंडक्टर डिवाइस पैकेजिंग शुरू किया है। साथ ही एयर लाइन्स के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाओं को देखते हुए बीबीए एयरलाइन्स एन्ड एयरपोर्ट मैनेजमेंट तथा पीजी डिप्लोमा इन एयरपोर्ट ऑपरेशन्स एन्ड मैनेजमेंट शुरू किया है। इसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया इंडस्ट्री पार्टनर है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि लगभग सभी प्रोग्राम में इंडस्ट्री पार्टनर हैं और विद्यार्थी आधा समय क्लास रूम में पढ़ते हैं और लैब में सीखते हैं और आधा समय इंडस्ट्री में जाकर ऑन द जॉब ट्रेनिंग करते हैं। इससे उनको स्टाइपेंड भी मिलता है। यही अर्न व्हाइल लर्न मॉडल है। इसी वजह से प्लेसमेंट 80 प्रतिशत से अधिक रहता है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि हमारे पांच विद्यार्थियों ने इस बार इंडिया स्किल्स 2024-25 में मेडल जीते हैं, इनमें दिनेश कुमार, लोचन कुमार, कन्हैया कुमार, सुमित कुमार और त्विशा के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 500-500 बेड के महिला एवं पुरुष छात्रावास तैयार हैं। इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा, अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह और ग्रीन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग भी उपस्थित थे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana