एसवीएसयू में फ्यूचर टेक-2025 आयोजित, गुरुग्राम ट्रांजिट कैंपस में हुआ शुभारम्भ - इंडस्ट्री विशेषज्ञों ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

एसवीएसयू में फ्यूचर टेक-2025 आयोजित, गुरुग्राम ट्रांजिट कैंपस में हुआ शुभारम्भ - इंडस्ट्री विशेषज्ञों ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि कौशल आधारित भविष्य का निर्माण तभी संभव है, जब अकादमिक और उद्योग के बीच मजबूत सेतु स्थापित हो। विद्यार्थी उद्योग की वास्तविक चुनौतियों को समझें और फिर उसी के अनुरूप कार्य करें। वह विश्वविद्यालय के गुरुग्राम स्थित ट्रांजिट ऑफिस में फ्यूचर टेक-2025 का उद्घाटन करते हुए मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योग जगत की कई बड़ी विभूतियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने एआई और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में वर्तमान परिदृश्य, रोजगार की संभावनाओं और आने वाले तकनीकी अवसरों पर अपने विचार साझा किए। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि उद्योग एवं कॉरपोरेट के तत्वावधान में विद्यार्थियों को जॉब रेडी बनाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से उद्योग की आवश्यकताओं को चिन्हित कर उनके अनुसार खुद से तैयार करने का आह्वान किया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि फ्यूचर टेक-2025 के माध्यम से विद्यार्थी उद्योग एवं कॉर्पोरेट जगत की हस्तियों के अनुभव से अवश्य ही लाभान्वित होंगे। इससे विद्यार्थियों को नई तकनीकों की वास्तविक मांग और अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज, इंडस्ट्री इंटीग्रेशन के उप निदेशक अमीष अमेय, कुंदन, दीपक सिंह और अनु चौधरी सहित कई अन्य शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana