एसवीएसयू को वेब रेडियो के लिए सीएसआर में मिला 50 लाख का फंड

एसवीएसयू को वेब रेडियो के लिए सीएसआर में मिला 50 लाख का फंड
💡
निकट भविष्य में सामुदायिक रडियो भी होगा स्थापित

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के लिए वर्ष 2026 का शानदार आगाज हुआ है। पहले ही दिन विश्वविद्यालय को सीएसआर में 50 लाख रुपए की सौगात मिली है। यह राशि अडानी विलमार के अंतर्गत एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड की ओर से वेब रेडियो स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदान की गई है। एसवीएसयू स्किल इनोवेटर फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव सिंह ने बृहस्पतिवार को कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार को 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए गौरव सिंह को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत मिली इस राशि का सदुपयोग समाज कल्याण के निमित्त किया जाएगा। पहले चरण में वेब रेडियो की स्थापना होगी,जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कौशलआधारित प्रोग्राम के साथ-साथ सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार किया जाएगा।कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि सूचना-तकनीक के इस युग में रेडियो की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका और विश्वसनीयता है। पहले चरण में वेब रेडियो की स्थापना के पश्चात इसी वर्ष में कम्युनिटी रेडियो स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि यह प्रोजेक्ट इस क्षेत्र के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभा सके। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के अंतर्गत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान को व्यापक बनाने के निर्देश दिए। एसवीएसयू स्किल इनोवेटर फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव सिंह ने कहा कि यह अभी एक शुरुआत है। भविष्य में कम्युनिटी रेडियो की स्थापना बड़ा लक्ष्य है। विश्वविद्यालय के तत्वावधान में फॉउण्डेशन इस क्षेत्र के सामाजिक उत्थान में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरव सिंह ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में कहा कि आने वाले समय में फाउंडेशन और भी कई महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम करेगी, ताकि इस क्षेत्र को उसका लाभ मिले अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने इस उपलब्धि के लिए गौरव सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को भी काफी लाभ होगा। उनके संचार कौशल को निखारने के लिए रेडियो का प्रोजेक्ट काफी कारगर सिद्ध होगा।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana