एसवीएसयू की छात्रा साधना को मिली जेनरेशन गूगल स्कॉलरशिप-2025

एसवीएसयू की छात्रा साधना को मिली जेनरेशन गूगल स्कॉलरशिप-2025
बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग की छात्रा कुमारी साधना

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल की बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग की छात्रा साधना को गूगल और इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन (आईआईई) के संयुक्त तत्वावधान में जेनरेशन गूगल स्कॉलरशिप-2025 हांसिल करने का गौरव प्राप्त हुआ है। साधना को इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप के अंतर्गत 2,18,514 रुपए मिले हैं। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए साधना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि साधना ने अपनी मेधा से ख़ुद को साबित किया। हमें मेधावी छात्रा साधना पर गर्व है। इस उपलब्धि के लिए कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर ऊषा बत्रा को भी बधाई दी। प्रोफ़ेसर ऊषा बत्रा ने बताया कि साधना की असाधारण शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रदर्शित नेतृत्व क्षमता तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में गहन समर्पण और योगदान के लिए जेनरेशन गूगल स्कॉलरशिप 2025 प्रदान की गई है। साधना ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक और कौशल के क्षेत्र में यह यात्रा अनवरत आगे बढ़ाने के लिए मैं दृढ़ संकल्प हूं। साधना ने कहा कि उसने जीवन में और बड़े लक्ष्य निर्धारित किए हैं। साथ ही उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ाने की बात कही। सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी साधना को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana