अमेरिकी इंडियाना यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिलवेनिया के साथ होगी एसवीएसयू की साझेदारी

अमेरिकी इंडियाना यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिलवेनिया के साथ होगी एसवीएसयू की साझेदारी
💡
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की भागीदारी से तीनों विश्वविद्यालय मिलकर करेंगे काम
💡
शीघ्र होगा तीनों के बीच एमओयू

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिलवेनिया के बीच बड़ी अकादमिक साझेदारी होगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की भी इसमें अहम भागीदारी रहेगी। तीनों विश्वविद्यालय मिल कर संयुक्त प्रोग्राम चलाने की तयारी में हैं। इसकी योजना पर काम शुरू हो गया है। बुधवार को इसी सिलसिले में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के तक्षशिला भवन में तीनों विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। इंडियाना यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिलवेनिया के इंटरेनशनल एजुकेशन एन्ड ग्लोबल इंगेजमेंट डिपार्टमेंट की एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट मिशेल पेट्रुकी ने एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के प्रोफेसर संदीप कुलश्रेष्ठ के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और कौशल के क्षेत्र में साझीदारी की संभावनाओं पर मंथन किया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर पहुँचने पर मिशेल पेट्रुकी का भव्य स्वागत किया और उन्हें एसवीएसयू के दोहरे एजुकेशन मॉडल के बारे जानकारी दी। प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि यह देश का पहला राजकीय कौशल विश्वविद्यालय है और इसी नाते से एसवीएसयू ने देश में दोहरे एजुकेशन मॉडल का प्रतिपादन किया है। उन्होंने ऑन द जॉब ट्रेनिंग और इंडस्ट्री इंटीग्रेशन सहित विभिन्न आयामों पर चर्चा की। मिशेल पेट्रुकी ने मेनेजमेंट और इंजीनियरिंग सहित कई अन्य स्किल आधारित प्रोग्राम में दिलचस्पी दिखाई, जिनमें कई शार्ट टर्म प्रोग्राम भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तीनों विश्वविद्यालय मिलकर शिक्षा और कौशल की उत्कृष्टता की दिशा में आगे काम कर सकते हैं। मिशेल पेट्रुकी ने एसवीएसयू के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का भ्रमण किया और वर्ल्ड क्लास लैब की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी एक शानदार मॉडल है और वर्तमान दौर की शैक्षणिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एसवीएसयू की सराहना की। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के प्रोफ़ेसर संदीप कुलश्रेष्ठ ने तीनों विश्वविद्यालयों की साझेदारी पर कहा कि इससे एक सशक्त पहल होगी, जिसका विद्यार्थियों को भरपूर लाभ मिलेगा। कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने कहा कि तीनों विश्वविद्यालय मिलकर संयुक्त डिग्री और सर्टिफ़िकेट प्रोग्राम चलाए जाने की संभावनाओं पर आगे बढ़ रहे हैं। शीघ्र ही एमओयू का प्रारूप तैययर होगा। कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज़ की चेयरपर्सन डॉ. श्रुति गुप्ता ने एसवीएसयू के मॉडल पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में डीन प्रोफ़ेसर आशीष श्रीवास्तव, प्रोफ़ेसर एस के सिन्हा, प्रोफ़ेसर सुनील गर्ग, प्रोफ़ेसर ऊषा बत्रा, प्रोफेसर डीवी पाठक, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह, डॉ. समर्थ सिंह, डॉ. संजय राठौर, डॉ. सविता शर्मा और डॉ. ऋतु मोदगिल भी उपस्थित थीं।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana