स्वदेशी जागरण मंच ने टैरिफ का किया विरोध विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का किया आह्वान

स्वदेशी जागरण मंच ने टैरिफ का किया विरोध विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का किया आह्वान

पलवल
स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के तहत स्वदेशी जागरण मंच की ओर से उद्यमिता प्रोत्साहन विषय पर बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक रिशाल सिंह ने की, जबकि यह बैठक जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप गोयल के कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री के इस उद्घोष से हुई कि जिस वस्तु में भारतीयों का पसीना बहा है, उसी समान को खरीदना चाहिए । जिला संयोजक रिशाल सिंह ने कहा कि अमेरिका के टैरिफ का जवाब हमें क्षेत्रीय और स्वदेशी वस्तुएं खरीदकर देना होगा। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि हर व्यक्ति स्वदेशी अपनाए और विदेशी वस्तुओं का त्याग करे। व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि हमें देश में बनने वाले उत्पादों को प्राथमिकता देनी होगी और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने व्यापारियों से अपील की कि वे विदेशी वस्तुएं बेचना बंद करें। भवन कुंड मार्केट प्रधान व समाजसेवी शैलेन्द्र सिंगला ने कहा कि पत्रक वितरण और जनचर्चा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।जिला सह संयोजक राजकुमार रावत ने कहा कि अमेरिका की दादा गिरी का जवाब स्वदेशी वस्तुएं खरीदकर दिया जाएगा। नगर संघर्ष वाहिनी प्रमुख शिवा ने बताया कि स्वदेशी प्रचार को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा। समाजसेवी दीपक गोयल ने कहा कि लोगों को स्वदेशी की ताकत बताना बेहद जरूरी है। बैठक में संदीप गोयल, दीपक गोयल, देवेंद्र गुप्ता, शैलेन्द्र सिंगला, राजकुमार रावत, प्रियांशु गोयल और शिवा मौजूद रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana