बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मलोखड़ा विद्यालय की गणित की छात्रा तबस्सुम ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मलोखड़ा विद्यालय की गणित की छात्रा तबस्सुम ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

पलवल
पलवल कैंप स्थित राजकीय हाई स्कूल में बीते दिन एक दिवसीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025-26 का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिले के चार खण्डों के विजेता छात्रों ने भाग लिया व अपने ज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपने-अपने मॉडल द्वारा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल और पलवल खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद रावत रहे। DSS राजेश DMS सुखराम ने इस प्रदर्शनी का सफल आयोजन कराया। विभिन्न थीम पर मॉडल बनाए गए। हर टीम के लिए जजों की टीम बनाई गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मलोखड़ा (हथीन) की नवी कक्षा की छात्रा तबस्सुम ने भी गणित में जादू थीम पर अपने मॉडल से बेहतरीन प्रदर्शन दिया और समस्त जिले में गणित की थीम पर प्रथम स्थान प्राप्त करके राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता के लिए चयनित की गई। छात्रा की इस उपलब्धि पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मलोखड़ा की प्रिंसिपल श्रीमती वंदना रावत अंग्रेजी प्रवक्ता साजिद हुसैन, गणित अध्यापिका मीणा व समस्त विद्यालय स्टाफ ने छात्रा को बधाई दी और फूलमाला पहनाकर छात्रा तबस्सुम का हौसला बढ़ाया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana