नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं

नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं

पलवल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत देशभर में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान को ओर अधिक प्रभावी बनाने के लिए पलवल सहित प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी किए गए हैं। एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि भारत सरकार की ओर से लागू किया गया यह अभियान जिला में जगह-जगह संचालित किया जाए और अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, महिलाओं एवं शैक्षणिक संस्थानों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान की पहुंच और प्रभाव का आकलन करने के लिए विभाग ने नशामुक्त भारत अभियान ई-प्रतिज्ञा और क्यूआर कोड को सभी जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रमों में प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। इस ई-प्रतिज्ञा के माध्यम से नागरिक, विद्यार्थी, युवा, अधिकारी और आमजन ऑनलाइन नशा मुक्त भारत की शपथ ले सकेंगे। एसडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि ई-प्रतिज्ञा और क्यूआर कोड का स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही सामाजिक रैलियों, कार्यशालाओं, सेमिनार, खेल गतिविधियों और शपथ समारोहों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वयंसेवकों, युवा क्लबों, सामुदायिक समूहों तथा आम जनता से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। इच्छुक नागरिक ई-प्रतिज्ञा लिंक nmba.dosje.gov.in/pledge?type=e-pledge और क्यूआर कोड के स्कैन कर ऑनलाइन ई-प्रतिज्ञा भी ले सकते हैं।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana