सशक्त भीम समाज पलवल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ सफल आयोजन

सशक्त भीम समाज पलवल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ सफल आयोजन

पलवल
सशक्त भीम समाज (SBS) पलवल के तत्वावधान में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में "प्रतिभा सम्मान समारोह" का आयोजन पंजाबी धर्मशाला पलवल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में पलवल जिले के लगभग 250 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेरसिंह ISS, ओमदत्त कार्यकारी अभियंता FMDA, श्रीमती सीता इन्दिवर जिला बाल संरक्षण अधिकारी, डॉ रामेश्वरी डिप्टी सिविल सर्जन पलवल, हुकम सिंह जिला प्रधान हसला पलवल, प्रेमपाल जिला प्रधान हजरस फरीदाबाद, किशन सिंह प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ोदा पलवल, श्रीमती लाजवंती मुख्य अध्यपिका, राजेंद्र प्रसाद, बलदेव सिंह वरिष्ठ पत्रकार। सशक्त भीम समाज टीम पलवल के सभी सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं बुक सैट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज को सशक्त बनाने की कुंजी है। मेहनत और लगन से पढ़ने वाले विद्यार्थी ही आने वाले समय में देश और समाज का नेतृत्व करेंगे। सशक्त भीम समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज का दायित्व है कि वह प्रतिभाओं को आगे लाए और उन्हें प्रोत्साहित करे। इसी उद्देश्य से हर वर्ष यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता रहेगा। समारोह में भारी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana