एमवीएन विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

एमवीएन विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पलवल
एमवीएन विश्वविद्यालय में महान दार्शनिक, शिक्षाविद् और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुण गर्ग, प्रति-कुलपति प्रो. (डॉ.) एन.पी. सिंह एवं रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र सिंह के साथ विश्वविद्यालय के सभी डीन, विभागाध्यक्ष तथा संकाय सदस्य सम्मिलित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुण गर्ग ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का संप्रेषण नहीं करते, बल्कि समाज को दिशा देने वाले पथप्रदर्शक भी होते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) एन.पी. सिंह ने अपने वक्तव्य में शिक्षा के बदलते स्वरूप और उसमें शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं कुलसचिव प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र सिंह ने विश्वविद्यालय के विकास में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें प्रेरणादायक बताया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में विशेष उत्साह का संचार किया।शिक्षकों को छात्रों द्वारा सम्मानित किया गया और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana