पलवल शहर में पुस्तकालय एवं वरिष्ठ नागरिक क्लब निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया प्रारंभ

पलवल शहर में पुस्तकालय एवं वरिष्ठ नागरिक क्लब निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया प्रारंभ
नगर परिषद चेयरमैन डॉ यशपाल

पलवल
नगर परिषद पलवल द्वारा वार्ड संख्या 20 स्थित बाल भवन के पीछे भवन में सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वरिष्ठ नागरिक क्लब के निर्माण एवं पुनरुद्धार कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। यह परियोजना ₹1,46,00,000 (एक करोड़ छियालिस लाख रुपये) की अनुमानित लागत से क्रियान्वित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के छात्रों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ऐसा सामूहिक, सुरक्षित और प्रेरणादायक स्थल प्रदान करना है, जहाँ वे अध्ययन, संवाद, मनोरंजन तथा सामाजिक सहभागिता जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग ले सकें।
इस परियोजना में आधुनिक पुस्तकालय कक्ष, वरिष्ठ नागरिक क्लब, भवन का समग्र नवीनीकरण, सुदृढ़ आधारभूत संरचना, दिव्यांगजन अनुकूल डिज़ाइन होंगे। नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल ने जानकारी दी कि इस परियोजना के लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है, और कार्य को शीघ्र ही ज़मीन पर उतार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना नगर परिषद की शीर्ष प्राथमिकताओं में है और इसका क्रियान्वयन गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाएगा। इस विकासात्मक पहल को लेकर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और छात्रों ने नगर परिषद पलवल तथा चेयरमैन डॉ. यशपाल के प्रति आभार एवं प्रशंसा व्यक्त की है। नागरिकों का मानना है कि यह केंद्र पलवल शहर में शैक्षणिक, सामाजिक और मानसिक विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगा। चेयरमैन डॉ. यशपाल ने कहा कि निर्माण पूर्ण होते ही यह सुविधा आमजन को समर्पित कर दी जाएगी, ताकि हर नागरिक इसका लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि नगर परिषद पलवल की यह पहल नगर के समावेशी विकास, सामाजिक समरसता और जन-कल्याण आधारित शहरी अधोसंरचना की दिशा में एक बुलंद कदम के रूप में व्यापक रूप से सराही जा रही है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana