ग्राम लाडियाका में मनाया गया दसवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

ग्राम लाडियाका में मनाया गया दसवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

पलवल
दसवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस ग्राम लाडियाका में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें आंवला नीम हरसिंगार औषधीय पेड़ लगाएं गए। राजीव दीक्षित संस्था जिला ईकाई के प्रवक्ता आचार्य राजेश ने कहा कि आयुर्वेद आयु को बढ़ाना, आयुर्वेद दिनचर्या के द्वारा ही स्वस्थ रहने की गारंटी है, आयुर्वेद के अनुसार चरक, सुश्रुत, धनवंतरि, बागभट्ट आयुर्वेद का ज्ञान देकर बड़ा उपकार किया है। आचार्य राजेश ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। आयुर्वेद हमारे जीवन को हमारे मन को और हमारी आत्मा को सभी को शुद्ध और पवित्र बनाता है। हमारे ऋषियों मुनियों ने हमारे लिए आयुर्वेद वेदों से निकाल करके शास्त्रों से निकलकर के हमें दिया है। दुनिया का सबसे प्राचीन चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद है। आयुर्वेद में कोई साइड इफेक्ट नहीं है और हमारे शरीर में वात पित्त व कफ़ तीनों को नियंत्रण रखता है। जो हमें भारतीयता से जोड़ने का काम करती है। इस अवसर पर महर्षि शांडिल्य गुरुकुलम के संयोजक दीपक शर्मा ने कहा आयुर्वेद हमें औषधि और वनस्पतियों से जोड़कर के हमारे जीवन को अच्छा बनाती है। जिससे हम प्राकृतिक चिकित्सा आयुर्वेद योग एवं वनस्पतियों के द्वारा अपने जीवन को स्वस्थ और निरोग बना सकते हैं। आयुर्वेद को घटाने के लिए हमें डिग्रियों में बांध दिया। हम आयुर्वेद का सही से पालन करने में पिछले शताब्दियों से विफल रहे हैं। दीपक शर्मा ने कहा कि षड्यंत्र के तहत आयुर्वेद घटाया जा रहा हैं। जिससे अंग्रेजी चिकित्सा का अधिक प्रचार प्रसार हो रहा है राजीव दीक्षित ने आयुर्वेद के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बताया कि स्वदेशी और स्वदेशी चिकित्सा के लिए राजीव भाई ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस अवसर पर मोहनदत, राहुल, नरवीर मास्टर मंडकोला, कुलदीप आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana