श्री गीता महोत्सव में ग्राहक पंचायत का जागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

श्री गीता महोत्सव में ग्राहक पंचायत का जागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
💡
मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान जानने में लोगों की बढ़ती जागरूकता

पलवल
पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय श्री गीता महोत्सव कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पलवल यूनिट द्वारा लगाए गए जागरूकता स्टॉल पर दूसरे दिन भी खूब भीड़ देखने को मिली। गृहणियों, अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दूध, छैना, पनीर, मावा, घी, मक्खन, सरसों का तेल, शहद, चीनी, नमक, आटा, दालें, चाय पत्ती, पिसी लाल मिर्च, हल्दी, जीरा, काली मिर्च, बेसन आदि खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान करने के तरीकों के बारे में जानकारी ली। स्टॉल पर पहुंची एसडीएम ज्योति ने कहा कि “यदि कोई दुकानदार या शॉपिंग सेंटर मिलावटी, अशुद्ध या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सामग्री बेचता है, तो उसकी शिकायत तुरंत हमें दें। प्रशासन द्वारा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम की माता रतना देवी भी स्टॉल पर पहुंचीं और ग्राहक पंचायत द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान की सराहना की। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरियाणा प्रांत प्रचार विभाग प्रभारी गुरुदत्त गर्ग, योगेंद्र अग्रवाल और विजेंद्र सिंगला ने बताया कि आज गांवों में भैंसों की संख्या जितनी है, उससे कहीं ज्यादा दूध बाजार में उपलब्ध हो रहा है। खोवा, मावा, पनीर और छैना की अधिक उपलब्धता भी इस बात का संकेत है कि बड़े पैमाने पर नकली या मिलावटी दूध का उपयोग हो रहा है। यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने ग्राहकों से अपील करते हुए कहा सावधान होकर खाद्य सामग्री खरीदें। मिलावट से बचाव ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana