भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना केंद्र सरकार का लक्ष्य - डा. अर्चना गुप्ता

भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना केंद्र सरकार का लक्ष्य - डा. अर्चना गुप्ता
💡
प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में बताईं केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां

पलवल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे जनसंपर्क, जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को पलवल के एक बैंक्विट हॉल में प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने उपरांत पहली बार पलवल आईं डा. अर्चना गुप्ता का जिले की देवतुल्य जनता, प्रबुद्धजनों, बुज़ुर्गों, नौजवान साथियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अत्यंत आत्मीय, भव्य एवं सम्मानपूर्ण स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में हुए एतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सबसे लोकप्रिय और नेता नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरे देश में सडकों का जाल, औद्योगिक विकास, मजबूत विदेश नीति, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, महिलाओं के उत्तम जीवन यापन, कृषि क्षेत्र में सुधार, एक जिला एक उत्पाद, विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के अतुलनीय काम किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह कृत संकल्पित है।
प्रदेशाध्यक्ष ने अपने संबोधन में पलवल की जनता के स्नेह, विश्वास और सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का यह अपार प्रेम और समर्थन उन्हें समाज एवं संगठन की सेवा के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं, जो निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्रहित में कार्य करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनसेवा, सामाजिक उत्थान और संगठन विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला शक्ति, युवा साथियों तथा गणमान्य नागरिकों ने प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का पलवल पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के प्रति उनके समर्पित नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया।
खेल मंत्री गौरव गौतम और नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा की भावना को पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा। प्रबुद्धजनों के साथ हुई चर्चा में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा की गई। विधायक होडल हरेंद्र सिंह, फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, पूर्व विधायक दीपक मंगला, हथीन के पूर्व विधायक प्रवीण डागर, प्रभारी अरविंद यादव, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सोरोत, समाजसेवी मनोज रावत सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana