सीआईए स्टाफ पलवल ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सीआईए स्टाफ पलवल ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

पलवल
पलवल पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में गहन कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुकुल उर्फ गोलू निवासी गांव बाजोता, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि बीते 22 अप्रैल 2026 को सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने सूचना के आधार पर एनएच-19 पर अगवानपुर मोड़ के पास से धर्मेंद्र उर्फ धर्म निवासी नंगला एन्क्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद को एक देसी पिस्टल व तीन जिंदा रौंद सहित काबू किया था। इस संबंध में थाना शहर पलवल में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की आगामी जांच के दौरान आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्म से हुई पूछताछ के आधार पर यह खुलासा हुआ कि उसे यह अवैध पिस्तौल व कारतूस मुकुल उर्फ गोलू ने मुहैया कराए थी। सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए 18 अगस्त 2026 को आरोपी मुकुल उर्फ गोलू के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर नियम अनुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कानूनी कार्रवाई करने उपरांत उसे अदालत में पेश किया, जहां से अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana