गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

पलवल
हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के गांव फ़िरोज़पुर में आयोजित गौशाला शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर गौरव गौतम ने कहा कि गौशाला का निर्माण केवल एक भवन का निर्माण नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सेवा, संवेदनशीलता और गौ संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा रही है और गौवंश का संरक्षण समाज का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस गौशाला के निर्माण से गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, उनके संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण समाज को भी इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों और गौभक्तों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही ऐसे सेवा कार्य सफल होते हैं।
गौरव गौतम ने फ़िरोज़पुर गांव में गौशाला निर्माण कार्य के अवसर पर कहा कि गौशाला का निर्माण केवल एक भवन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सेवा, संवेदनशीलता और गौ संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह गौवंश की सेवा एवं संरक्षण के साथ ग्रामीण समाज के हित में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने ग्रामीणों से गौसेवा और गौ संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर परिषद पार्षद प्रतिनिधि सूरज समाजसेवी बिट्टू बजरंगी और गौ सेवा दल के कार्यकर्ता सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana