जिला पलवल स्थित बघौला में बनेगा देश का 13वां केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय

जिला पलवल स्थित बघौला में बनेगा देश का 13वां केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
💡
छात्र ले सकेंगे पीएचडी की उपाधि

पलवल
हरियाणा में पलवल जिला स्थित गांव बघौला केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। इसकी कवायद शरू कर दी गई है। हरियाणा संस्कृत विद्यापीठ ने अपनी 12 एकड़ जमीन विश्वविद्यालय के नाम दान कर दी गई है। शिक्षाविदों की मानें तो इससे हरियाणा व आसपास के राज्यों के युवाओं मे संस्कृत भाषा के प्रति रूचि बढ़ेगी और वह पीएचडी आदि उपाधि लेकर अपना करियर सवांरेंगे। इससे संस्कृत के क्षेत्र में शोध और विकास भी आसान होगा। संस्कृत की पढ़ाई आसान हो, इसको लेकर मौजूदा समय में देश में करीब 12 संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के परिसर है। बघौला गांव में यह 13वां विश्वविद्यालय होगा।जानकारी के अनुसार केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की शाखा का विस्तार करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.आरजी मुरलीकृष्ण व उनके साथ अन्य अधिकारियों ने बघौला स्थित हरियाणा संस्कृत विद्यापीठ परिसर का दौरा किया। विद्या प्रचारिणी सभा एवं प्रधानाचार्य डॉ.पशुपतिनाथ मिश्र ने संस्कृत विश्वविद्यालय बनाए जाने के लिए पलवल रजिस्ट्रार कार्यालय से विद्यापीठ की जमीन दान करने से जुड़े दस्तावेज तैयार करवाकर उन्हें सौंपे। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से कुलपति की टीम में शामिल आदर्श योजना प्रभारी प्रो. कुलदीप शर्मा, शैक्षिक परामर्श दाता मंगेश इंदापवार, विद्या प्रचारिणी सभा बघौला के सचिव दिनेश तायल, लीगल ऑफिसर आशीष पाठक, एडवोकेट लक्ष्य तायल, बघोला सरपंच तुलाराम वशिष्ठ एवं विद्यापीठ के सभी सदस्य तथा छात्र मौजूद रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana