खेल मंत्री गौरव गौतम बनाम पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के केस में 28 अगस्त को लगी तारीख

खेल मंत्री गौरव गौतम बनाम पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के केस में 28 अगस्त को लगी तारीख
💡
रोचक मोड़ पर पहुंची हरियाणा की राजनीति

पलवल
हरियाणा की सियासत बेहद रोचक मोड़ पर आती दिख रही है। दरअसल हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के पलवल व उचाना के विधायकों के खिलाफ उनके प्रतिद्वंदियों ने अदालत में इलेक्शन पिटीशन दायर की थी। दोनों इलेक्शन पिटिशन में 26 अगस्त की तारीख लगी थी जो की सुनवाई के दौरान दिलचस्प मोड़ पर आती दिखी। पलवल के विधायक व हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता करण सिंह दलाल ने दायर इलेक्शन पिटिशन में इलेक्शन की करप्ट प्रैक्टिस का आरोप लगाया था। धर्म के नाम पर वोट मांगने को आधार बनाते हुए करण सिंह दलाल ने याचिका दायर की हुई थी जिसमें, आज मंगलवार को लंबी बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने 28 अगस्त (दो दिन बाद) की तारीख दे दी।
वही जींद के उचाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र अत्री के खिलाफ कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व सांसद व सेवा निवृत आईएएस अधिकारी बृजेंद्र सिंह ने इलेक्शन पिटिशन तैयार की थी। बृजेंद्र सिंह मात्र 32 वोट से विधानसभा का चुनाव हार गए थे, जबकि 200 से अधिक वोटो को रिजेक्ट कर उनकी गिनती नहीं की गई थी। विजेंद्र सिंह की पिटीशन पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने 27 अगस्त (एक दिन बाद) की तारीख दे दी।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana