डीआईपीआरओ के चालक हरकेश की ईमानदारी से खुश उपायुक्त ने किया सम्मानित

डीआईपीआरओ के चालक हरकेश की ईमानदारी से खुश उपायुक्त ने किया सम्मानित

पलवल
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के चालक हरकेश को ईमानदारी की मिसाल प्रस्तुत करने पर चालक हरकेश को अपने कार्यालय में बुलाकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार की उपस्थिति में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी हरकेश की ईमानदारी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में कार्यरत चालक हरकेश को गत 30 दिसंबर को जिला सचिवालय पलवल की पार्किंग में 99500 पड़े हुए मिले थे,जो चालक हरकेश ने मालिक कपिल मंगला पुत्र सुरेश मंगला निवासी वार्ड नंबर 17, पलवल को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल कायम की थी। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने चालक हरकेश की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इतनी बड़ी रकम देखकर किसी का भी ईमान डोल सकता है लेकिन हरकेश ने ऐसा नहीं किया और अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए पाए हुए रुपए वास्तविक मालिक को लौटाना ही उचित समझा। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब समाज में लोग स्वार्थवश अवसरों का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश करते हैं, ऐसे माहौल में हरकेश जैसे ईमानदार व्यक्ति समाज के लिए आशा की किरण बनकर सामने आते हैं। उनकी ईमानदारी न केवल एक व्यक्तिगत गुण है, बल्कि यह सामाजिक मूल्यों की मजबूती का प्रतीक भी है। निस्संदेह, हरकेश द्वारा प्रस्तुत ईमानदारी की यह मिसाल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें अपने चालक हरकेश की ईमानदारी पर गर्व है। चालक हरकेश ने विभाग का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उनका यह व्यवहार दूसरों को भी प्रेरित करता है कि वे कठिन परिस्थितियों में भी ईमानदारी का साथ न छोड़ें।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana