वोटर कार्ड गुम होने की शिकायत को लेकर आई महिला का उपायुक्त ने किया समाधान

वोटर कार्ड गुम होने की शिकायत को लेकर आई महिला का उपायुक्त ने किया समाधान
💡
समाधान शिविर में समस्या का निवारण होने पर महिला ने उपायुक्त का जताया आभार

पलवल
प्रदेश सरकार के निर्देशन में जिला व उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर की कड़ी में वीरवार को उपायुक्त डा. हरीश कुमार की अध्यक्षता में जिला सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में वोटर कार्ड गुम होने से पेंशन नहीं बनने से परेशान बुजुर्ग महिला शीला ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्या रखी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को तुरंत प्रभाव से वोटर कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इस पर मौके पर ही समस्या का समाधान होने पर महिला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सार्थक पहल पर आभार जताते हुए उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ समेत समस्त जिला प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने समाधान शिविर में शिकायतें सुनने के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को लंबित बिल्कुल भी न रखा जाए। शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाते हुए समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर उसकी रिपोर्ट भी दर्ज करें। उन्होंने निर्देश दिए कि इन शिविरों में आने वाली शिकायतों का पूरे दस्तावेजों के साथ बारीकी से जांच कर निवारण करवाएं, ताकि सीएम कार्यालय से समीक्षा होने पर शिकायतें दोबारा रीओपन होने की नौबत न आए। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं का निवारण करवाने को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त डा. हरीश कुमार ने समाधान शिविर के दौरान फैमिली आईडी में आय अधिक होने, बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, अतिक्रमण व अवैध कब्जा हटवाने समेत बिजली, पानी व पुलिस विभाग आदि विभागों की शिकायतें सुनीं। इन शिकायतों में से अधिकतर का मौके पर ही निवारण करवाया गया। वहीं लंबित शिकायतों का भी जल्द निपटान करवाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर नगराधीश अप्रतिम सिंह, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा व उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana