जवाहर नगर कैम्प स्थित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में 4 जनवरी को होगा डिस्पेंसरी का शुभारम्भ

जवाहर नगर कैम्प स्थित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में 4 जनवरी को होगा डिस्पेंसरी का शुभारम्भ
💡
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम होंगे मुख्य अतिथि

पलवल
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन जवाहर नगर कैम्प द्वारा क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकारी डिस्पेंसरी का शुभारम्भ किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन कैंप के प्रधान प्रमोद मलिक ने दी। उन्होने बताया कि यह कार्यक्रम रविवार 4 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला तथा सिविल सर्जन डा. सत्येंद्र वशिष्ठ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
सरकारी डिस्पेंसरी के शुभारम्भ से क्षेत्र के नागरिकों को निशुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन कैंप के प्रधान प्रमोद मलिक एवं समस्त सदस्यगण द्वारा किया जा रहा है। एसोसिएशन ने क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana