11 अगस्त को होगी पांचवी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता

11 अगस्त को होगी पांचवी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की हुई ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता करते योगाचार्य गुरमेश सिंह

पलवल
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन पलवल के कार्यकारिणी व सदस्यों की एक आवश्यक बैठक ऑनलाइन योगाचार्य गुरमेश सिंह के अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विषय पांचवी जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का प्रबंधन व सफल आयोजन के संबंध में थी। योगासन खेल के संघ के सचिव विकास पाचेरी व टूर्नामेंट डायरेक्टर लक्ष्मण सिंह देशवाल को नियुक्त किया गया। जिला कोऑर्डिनेटर पवन बाल योगी व संयुक्त सचिव अजय भारद्वाज का भी अति सहयोग रहा। प्रशांत मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रतियोगिता आगामी 11 अगस्त को मुस्कान गार्डन में होगी। सर्व प्रथम यज्ञ होगा। यज्ञ के उपरांत प्रातः 9 बजे शुभारंभ होगा। अंत में साय 5 बजे पुरस्कार वितरण होगा। जिसमें टूर्नामेंट मैनेजर कुमारी राज बाला को नियुक्त किया गया। प्रतियोगिता में पलवल, हथीन, होडल, हसनपुर, बडोली व पृथला सभी ब्लॉकों से प्रतिभागी जिला योगासन प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में नियम अनुसार 10 वर्ष से 55 वर्ष तक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। जिसमें 10 इवेंट होंगे ट्रेडिशनल, फारवर्ड बेंडिंग, बेक बेंडिंग, ट्विस्टिंग बॉडी, हैंड स्टैंड, लेग बैलेंस, सुपाईन, इंडिविजुअल आर्टिस्टिक, आर्टिस्टिक जोड़ी, रिदमिक जोड़ी जैसे इवेंट को शामिल किया गया है।योगासन भारत के नियम अनुसार एक प्रतिभागी केवल दो इवेंट में भाग ले सकता है। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के दिशा निर्देशानुसार रजिस्ट्रेशन फीस प्रति खिलाड़ी मात्र 200 रुपए रखा गया है, तथा जो प्रतिभागी अन्य इवेंट में भाग लेगा उसको 50 रुपए प्रति इवेंट देने होंगे। हरियाणा सरकार व हरियाणा योग आयोग के द्वारा खेल विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग और सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटीज को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वह जिला और राज्य प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागी भेजें और हमारी युवा पीढ़ी को अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करें, साथ ही योगासन खेल को ओलंपिक तक ले जाने में सहयोग करें।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana