महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का प्रथम चरण 22 सितम्बर से होगा शुरू

महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का प्रथम चरण 22 सितम्बर से होगा शुरू

पलवल
यहां की प्रमुख सामाजिक संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की कार्यकारणी की एक विशेष बैठक दरवार कुआं स्थित सेठ चुन्नी लाल अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता ने की। बैठक का संचालन सभा के महामंत्री शैलेंदर सिंगला ने किया। बैठक में मुख्य रूप से एसपी मित्तल, चंद्रप्रकाश गोयल, डॉ अशोक सिंगला, शिवकुमार गुप्ता, केएल गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंगला, एमपी सिंगला, महेंद्र गर्ग शास्त्री, दिनेश अग्रवाल, यशपाल मंगला, गुलशन गोयल, चंदीराम गुप्ता, पंकज गोयल एवं राजकुमार बंसल आदि कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के पहले चरण में 22 सितम्बर पहले नौराते पर प्रभात फेरी का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन द्वार मीनार गेट पर प्रातः 5 बजे होगा। जिसका समापन महाराजा अग्रसेन मंदिर, खेडेवालान धर्मशाला, समय-प्रातः 6 बजे होगा। तत्पश्चात प्रातः 10 बजे हवन यज्ञ का आयोजन सेठ चुन्नीलाल धर्मशाला दरवार कुआं पर होगा। वहीं 24 सितम्बर को दीपोत्सव समारोह का आयोजन महाराजा अग्रसेन द्वार मीनार गेट पर सायं 6 बजे आयोजित किया जाएगा । बैठक में प्रभात फेरी के संयोजन की जिम्मेवारी केएल गुप्ता एवं जयहिंद बंसल को हवन यज्ञ के संयोजन की जिम्मेवारी गुलशन गोयल एवं यशपाल गोयल को दी गई। वहीँ दीपोत्सव समारोह के संयोजन की जिम्मेवारी महिला इकाई की संयोजक श्रीमति कविता मंगला को सौंपी गई। मीनार गेट स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा एवं द्वार का नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य समाजसेवी भजनलाल एवं उनके ग्रुप के सहयोगी साथियों द्वारा अपने निजी कोष द्वारा स्वेच्छा से किया जा रहा है। जिसके लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की गई तथा समस्त कार्यकारिणी ने उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana