पलवल में 18 जनवरी को होगी नवोदया एलुमनी की पहली प्रदेश स्तरीय मीट

पलवल में 18 जनवरी को होगी नवोदया एलुमनी की पहली प्रदेश स्तरीय मीट

पलवल
रविवार 18 जनवरी को पलवल नवोदय परिवार के संयोजन में नवोदय विद्यालय रसूलपुर में प्रदेश की पहली प्रदेशस्तरीय मीट होने जा रही है। जिसका नाम "सितारे जमीन पर" होगा। आज शुक्रवार को पलवल के एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला संयोजक संदीप तेवतिया ने बताया कि जो भी विद्यार्थी हरियाणा के किसी भी नवोदय विद्यालय से पास आउट हुए हैं, उन सभी की एक प्रदेश स्तरीय अल्युमिनि मीट का आयोजन पलवल नवोदय परिवार के संयोजन में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त पलवल हरीश वशिष्ठ करेंगे जो कि स्वयं एक नवोदयन हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पलवल में जिला परिषद सीईओ जितेंद्र कुमार, फरीदाबाद एसडीएम अमित गुलिया, होडल में कृषि अधिकारी तथा अन्य अधिकारीगण नवोदयन ही हैं।उन्होंने आगे जानकारी दी कि नवोदय से पास आउट होने के बाद से आज देश में 7 से 8 सांसद 10 विधायक तथा अन्य क्षेत्रों में इस आईएएस/एचसीएस/आईपीएस इसरो में साइंटिस्ट फाइटर पायलट और अन्य क्षेत्रों में नवोदय का परचम लहरा रहे हैं। इस कार्यक्रम में पूरे हरियाणा से नवोदयन पधार रहे हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति कला परिषद हरियाणा व स्कूल के बच्चों द्वारा प्रदर्शित की जाएगी। इस कार्यक्रम में पलवल नवोदय विद्यालय की प्रिंसिपल वाइस प्रिंसिपल तथा समस्त स्टाफ का मार्गदर्शन और पूर्ण सहयोग मिल रहा है। कैरियर के क्षेत्र में सफलतम पूर्व विद्यार्थियों को देखकर वर्तमान में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र भविष्य में मेहनत से सफलता की प्रेरणा लेंगे। इस कार्यक्रम में नवोदयन के रूप में वडोदरा के सांसद हेमांग भाई, होशंगाबाद से सांसद दर्शन सिंह, विधायक जनकराज पारोली हिमाचल प्रदेश से भी सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर हेल्थ चेकअप, रोजगार कैंप का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर नवोदय विद्यालय की उप प्रधानाचार्य अनुराधा दूबे, शिक्षक अनीता देवी तथा नवोदय परिवार पलवल से पदाधिकारी नरेंद्र बैंसला, हरेंद्र तेवतिया, योगेश तेवतिया ब्रजमोहन भारद्वाज, रजनीश शर्मा, साहब सिंह, विनोद पाहिल, संजय कुमार, देवेंद्र चौहान, राजेश पायलट, राजेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, सुनील बैनीवाल व संगम आदि उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana