एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित छात्रों की गूंज युवा जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रों की गूंज युवा जनसंवाद कार्यक्रम में छात्रों से सीधा संवाद किया गया। संवाद के दौरान युवाओं ने बताया कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली का सिस्टम ठीक नहीं है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश भर में लाखों बच्चे नीट परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन अंत समय में पेपर लीक हो जाता है। नीट परीक्षा पेपर लीक होने से बच्चों का हौसला टूट जाता है, परिणाम स्वरूप देश में पेपर लीक मामले के बाद 21 बच्चों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज युवा संवाद कार्यक्रम राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि राहुल गांधी द्वारा देश भर के बच्चों को सही रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। ऐसे में हमें अपनी शिक्षा प्रणाली में बदलाव करने की जरूरत है। ताकि बच्चे अपने जीवन में सही रास्ता चुन सकें। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा का बजट पूरे देश में 1.4 लाख करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि जो 22 लाख बच्चे नीट की परीक्षा में बैठे उनका खर्चा 1.3 लाख करोड़ रुपए बैठ जाता है। जो देश के शिक्षा बजट के बराबर जा रहा है। इसलिए सरकार को इस विषय पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर देश के भविष्य की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज युवा जनसंवाद कार्यक्रम के द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया गया है, जिन बच्चों में टैलेंट है कि वह डॉक्टर, इंजीनियर या अन्य क्षेत्रों में सफल करियर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह गैर राजनीतिक कार्यक्रम है जिसके माध्यम से युवाओं से सीधा संवाद किया जा रहा है और उन्हें देश के बारे में जागरूक किया गया है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि एचटेट परीक्षा को लेकर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि एचटेट परीक्षा कराने में सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा है।

Read more

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana
ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

पलवल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को ओम इंटरनेशनल सी.एम. स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयो

By Ashok Sardana
पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

💡रामलीला से शोभायात्रा तक होंगे अनेक कार्यक्रम पलवल बलदेव छठ मेला समिति, पलवल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव

By Ashok Sardana