3 अक्टूबर को होगा पलवल जिले का ऐतिहासिक मुंडकटी दंगल का आयोजन

3 अक्टूबर को होगा पलवल जिले का ऐतिहासिक मुंडकटी दंगल का आयोजन
ऐतिहासिक मुण्डकटी दंगल की जानकारी देते हुए दंगल कमेटी के संयोजक रतन सिंह सौरोत

पलवल
वर्षों से चले आ रहे ऐतिहासिक मुंडकटी दंगल का आयोजन इस बार 3 अक्टूबर भरत मिलाप के अवसर पर होगा। यह जानकारी मुंडकटी दंगल के संयोजक रतन सिंह सौरोत ने दी। इस अवसर पर अजीज कुरैशी, जोगेंद्र प्रधान, राजू मरौली, अजीत मरौली, जयसिंह ठाकुर, अनिल पंडित आदि भी मौजूद थे। दंगल के बारे में जानकारी देते हुए रतन सिंह सौरोत ने बताया कि इस दंगल का आयोजन पहले बलदेव छठ के अवसर पर आयोजित किया जाता था। लेकिन कई बार हो रही बारिश के कारण दंगल में रुकावट आती रही, इसलिए कमेटी ने फैंसला लिया है कि इस दंगल का आयोजन दशहरा के बाद भरत मिलाप के अवसर पर होगा। उन्होंने कहा यह 42वां दंगल होगा जिसमें हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली राजस्थान के अलावा दुनिया भर के नामी गिरामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती एक लाख की होगी और लाखों रुपए की कुश्ती कराई जाएंगी।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana