विपक्ष ने 70 करोड़ महिलाओं के सपनों का गला घोंटा -मेयर प्रवीण बत्रा जोशी

विपक्ष ने 70 करोड़ महिलाओं के सपनों का गला घोंटा -मेयर प्रवीण बत्रा जोशी

पलवल
नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) के मुद्दे पर आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पलवल में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता को संबोधित करते हुए फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने विपक्षी दलों विशेषकर कांग्रेस और I.N.D.I.A. गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा सकता था, लेकिन विपक्ष की साजिश के कारण वह काला दिन बन गया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री जयराम प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी सागर चौहान, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज और जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र नंबरदार, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष रश्मि सहरावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार विपक्षी सांसदों से अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने और नारी शक्ति को अवसर देने का आग्रह किया था लेकिन विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ को देश हित से ऊपर रखा। उन्होंने कहा कांग्रेस, सपा, राजद और डीएमके जैसे दलों का इतिहास महिला विरोधी रहा है। 2010 में बिल फाड़ने वाली मानसिकता आज भी वैसी ही है। इन दलों ने संसद में विधेयक को गिराकर देश की 70 करोड़ महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।
उन्होंने प्रियंका वाड्रा के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि बिल का गिरना संविधान की जीत नहीं, बल्कि देश की नारी शक्ति का अपमान है। प्रेस वार्ता के दौरान विपक्षी तर्कों का खंडन करते हुए भाजपा नेताओं ने निम्नलिखित बिंदु रखते हुए कहा कि OBC कोटा मात्र बहाना है। विपक्ष द्वारा ओबीसी और दलित महिलाओं के नाम पर दिया गया तर्क केवल बिल को रोकने की एक सोची-समझी स्क्रिप्ट है। दक्षिण भारत के राज्यों को नुकसान होने का डर पूरी तरह राजनीतिक और निराधार है।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने 60 साल तक महिलाओं को केवल वोट बैंक माना जबकि भाजपा उन्हें निर्णय लेने की शक्ति देना चाहती है। मेयर ने कहा ममता बनर्जी जैसी महिला नेता और उनकी पार्टी खुद को महिलाओं का हितैषी बताती हैं लेकिन संसद में उनका रुख इसके बिल्कुल विपरीत रहा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के इस ऐतिहासिक अवसर को रोकने में मुख्य भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह कदम स्पष्ट रूप से दिखाता है कि उनके लिए राजनीतिक स्वार्थ और गठबंधन की मजबूरियां, देश और समाज के हित से ऊपर हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को अपनी कुर्सी बचाने वाली राजनीति की बलि चढ़ा दिया है। दक्षिण भारत के नाम पर राहुल गांधी जैसे नेताओं द्वारा फैलाया गया नैरेटिव पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। यह केवल देश को बांटने और असल मुद्दे से ध्यान भटकाने की एक नाकाम कोशिश है। जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने सभी पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद किया और कहा कि देश की नारी शक्ति इस अपमान को भूलेगी नहीं। 2029 के लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाएं इस "विश्वासघात" का करारा जवाब देंगी। भाजपा इस मुद्दे को जन-जन तक ले जाएगी और विपक्ष के दोहरे चरित्र को बेनकाब करेगी। साथ में मुख्य रूप से भाजपा महिला कार्यकर्ता भावना महलावत जिला महामंत्री, किरण शर्मा जिला महामंत्री, योगेश चौधरी पूर्व लोकसभा प्रभारी गुरुग्राम महिला मोर्चा, क्रांति शर्मा जिला उपाध्यक्ष, सविता डागर जिला उपाध्यक्ष उपस्थित रहीं।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana