व्यापार मंडल पलवल ने दुकान में लगी आग के मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री से की गुहार

व्यापार मंडल पलवल ने दुकान में लगी आग के मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री से की गुहार

पलवल
आज हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला व शहरी इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में हुडा चौक, सोहना रोड पर मिष्ठान और परचून विक्रेता की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग के बाद मौके का दौरा कर दुकान में हुए भारी नुकसान की भरपाई और मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। इस घटना में दुकानदार का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है और उसकी रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्यों ने मौके पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की पुष्टि की। प्रतिनिधि मंडल ने देखा कि दुकान के पास लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग के बाद दुकान में भीषण आग लगी है। व्यापार मंडल के नेताओं ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया। आग की चपेट में आने से पूरा परचून का सामान, मिष्ठान भंडार का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, और दो कार, दो स्कूटी, पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त के साथ दुकान का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रतिनिधि मंडल ने देखा कि दुकानदार ने अपनी जिंदगी की पूरी पूंजी लगा कर दुकान में सामान भरा था। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत कुछ जल चुका था। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, शहरी अध्यक्ष विनोद जैन, जिला महासचिव दीपक गोयल, जिला कोषाध्यक्ष विशाल जैन, रेडिमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र गर्ग उर्फ अन्नू शामिल रहे। व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल व्यापारी को हुए नुकसान की भरपाई के लिए खेल मंत्री गौरव गौतम और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शीघ्र मुलाकात करेगा।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana