घायल व्यक्ति को सही समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगें 25 हजार का इनाम

घायल व्यक्ति को सही समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगें 25 हजार का इनाम
उपायुक्त पलवल डाॅ हरीश कुमार वशिष्ठ

पलवल
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया की केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा शुरू की गई राह वीर योजना हरियाणा प्रदेश में भी लागू कर दी गई है। इस योजना के तहत किसी गंभीर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (एक घ॔टे के भीतर) में अस्पताल अथवा ट्रामा सेंटर में पहुंचाकर घायल व्यक्ति की जान बचाने वाले मददगार व्यक्ति को 25 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। गंभीर दुर्घटनाओं में मेजर सर्जरी, कम से कम तीन दिन तक हॉस्पिटलाइजेशन, ब्रेन इंजरी, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी आदि शामिल हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के दौरान घायल हुए इंसान को समय पर मदद करने के लिए आमजन को प्रोत्साहित करना है। उपायुक्त ने बताया कि मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 की धारा 134-ए और भारत सरकार की 29 सितंबर 2020 की अधिसूचना के तहत राह-वीर को कानूनी संरक्षण भी मिलेगा। हर गंभीर सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले को 25 हजार रुपए इनाम और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि एक राह-वीर मोटर वाहन से जुड़ी किसी गंभीर दुर्घटना के एक या एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाता है, तो पुरस्कार की राशि मात्र 25,000 रुपए होगी। यदि एक से अधिक राह-वीर मोटर वाहन से जुड़ी किसी गंभीर दुर्घटना के एक पीड़ित की जान बचाते हैं, तो पुरस्कार की राशि अर्थात 25,000 रुपए की राशि उनके बीच समान रूप से विभाजित की जाएगी। यदि एक से अधिक राह-वीर मोटर वाहन से जुड़ी किसी गंभीर दुर्घटना के एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाते हैं, तो पुरस्कार की राशि प्रति पीड़ित 25,000 रुपए होगी, जो अधिकतम 25,000 रुपये प्रति राह-वीर होगी। प्रत्येक नकद पुरस्कार के साथ एक प्रशंसा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि पैरा 6.1 के अनुसार प्रत्येक मामले में पुरस्कार के अलावा, सर्वाधिक योग्य राह-वीरों, नेक व्यक्तियों (जिन्हें पूरे वर्ष के दौरान पुरस्कृत किए गए सभी व्यक्तियों में से चुना जाएगा) के लिए 10 राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार होंगे और उन्हें प्रत्येक को 1,00,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए राह वीर को अपना नाम, मोबाइल नंबर, घटनास्थल का विवरण और बैंक खाता डिटेल देनी होगी। जिस पुलिस थाना क्षेत्र में दुर्घटना हुई उसका प्रमाण पत्र और जिस अस्पताल में भर्ती करवाया उसका प्रमाण पत्र भी लगाना होगा। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला स्तर पर गठित की गई मूल्यांकन कमेटी में वे स्वयं कमेटी के अध्यक्ष होंगे तथा डीटीओ-कम-सचिव आरटीए मेंबर सचिव, पुलिस अधीक्षक और सीएमओ/एसएमओ सदस्य होंगे। मूल्यांकन कमेटी की सिफारिश के पश्चात परिवहन विभाग के द्वारा 7 दिन के अंदर राहवीर के खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक राह-वीर को वर्ष में 5 बार तक पुरस्कृत किया जा सकता है। राहवीर योजना की समय सीमा 31 मार्च 2026 तक रहेगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मदद करते समय डरें नहीं बल्कि बिना डरे दिल खोलकर घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana