श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का सप्तम स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का सप्तम स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का सप्तम स्थापना दिवस समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया।हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय को नेशनल हाइवे से जोड़ने की महत्वाकांक्षी घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय शीघ्र ही दिल्ली-मथुरा हाइवे से जुड़ेगा और मेट्रो से भी विश्वविद्यालय का सीधा लिंक होगा। श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि यह विश्वविद्यालय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना और हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी। इस अवसर पर उन्होंने उषा सिलाई स्कूल की ओर से एसवीएसयू में स्थापित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन भी किया। यहां पहुंचने पर कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने मुख्यातिथि रणबीर गंगवा का भव्य स्वागत किया। दुधौला गांव की ओर से सरपंच सुनील कुमार ने उन्हें सम्मान सूचक पगड़ी बांधी। देश के पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय में मंत्री रणबीर गंगवा का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ। मुख्यातिथि रणबीर गंगवा एवं कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने आठ इंडस्ट्री पार्टनर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की कुल सचिव प्रोफेसर ज्योति राणा सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के सप्तम स्थापना दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और हरियाणवी संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर ट्रांजिट कैंपस की निदेशक प्रोफेसर सुजाता शाही, अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह, अधिष्ठाता प्रोफेसर आर एस राठौड़, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कुलवंत सिंह, निदेशक यूथ वेलफेयर अनिल कौशिक, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुरेश कुमार, प्रोफेसर सुनील गर्ग, डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, प्रोफसर डीवी पाठक और प्रोफेसर उषा बत्रा सहित काफी संख्या में शिक्षक, अधिकारी, कमर्चारी और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana