दंगाइयों की खैर नहीं, दंगा नियंत्रण के लिए बनाये गए विशेष पुलिस दस्तों की हुई ड्रिल

दंगाइयों की खैर नहीं, दंगा नियंत्रण के लिए बनाये गए विशेष पुलिस दस्तों की हुई ड्रिल
दंगा नियंत्रण के लिए बनाए गए विशेष पुलिस दस्तों को ट्रेनिंग देते पुलिस के अधिकारीगण

किसी भी प्रकार की विकट परिस्थिति से निपटने के लिए बनाए गए विशेष पुलिस दस्ते -चंद्र मोहन एसपी पलवल

पलवल
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दंगा नियंत्रण के लिए बनाई गई विशेष पुलिस फोर्स की आज पुलिस लाइन पलवल में ड्रिल आयोजित की गई जिसमें पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण कर जवानों को अहम दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान फोर्स के सभी जवानों को इक्विपमेंट दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन आईपीएस के निर्देशानुसार दो कंपनियों का गठन किया गया जिसमें प्रत्येक कंपनी में 100 से अधिक जवान होंगे और प्रत्येक कंपनी में तीन प्लाटून बनाई गई हैं। प्रत्येक कंपनी का कमांडर डीएसपी रैंक तथा सेकंड कमांडर इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी होगा और प्लाटून कमांडर सब इंस्पेक्टर तथा सेकंड कमांडर एएसआई होगा। कंपनी के जवान लाठी डंडा, टियर गैस और सक्षम आधुनिक हथियार के साथ एक कॉल की तैयारी की पोजिशन में रहेंगे। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन आईपीएस ने बताया कि ये कंपनी किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक या जातिगत हिंसा या किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत कार्य करेगी। सभी जवानों को एक साथ संदेश पंहुचाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया जा रहा है जिससे सभी जवानों को एक समय पर निर्देश दिए जा सकेंगे जिससे सभी जवानों को तुरंत पता चल जाएगा की किसी स्थान पर भी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों को तुरंत नियंत्रण में लाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जवान किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। कंपनी के जवान स्मार्ट, अलर्ट और अनुशासन में रहेंगे तथा पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का पालन करेंगे। इन कम्पनियों को जिला पलवल में किसी भी तरीके दंगे या धरना प्रदर्शन में बलवा, आंदोलन के साथ धार्मिक, साम्प्रदायिक, जातिगत अथवा विभिन्न प्रकार के नियंत्रण के लिए तैयार किया गया है जो त्वरित कार्रवाई करके जिला में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगी।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana