महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के प्रांगण में 13 दिसम्बर को स्थापित होगी महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा

महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के प्रांगण में 13 दिसम्बर को स्थापित होगी महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा

💡
शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल व खेल मंत्री गौरव गौतम करेंगें अनावरण

पलवल
सन् 1954 में स्थापित क्षेत्र की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल द्वारा निर्मित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के प्रांगण में स्थापित अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह 13 दिसंबर को प्रातः 11 बजे महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ओमेक्स सिटी फेस -1, पलवल में विपुल गोयल शहरी निकाय मंत्री एवं गौरव गौतम खेल राज्य मंत्री के कर कमलों द्वारा ओमप्रकाश गुप्ता प्रधान, श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की अध्यक्षता में एवं प्रतिमा दानदाता श्रीमती मंजू अजय सिंगला सोहना वाले की गरीमामयी उपस्तिथि में सम्पन्न होगा। जिसकी व्यापक एवं भव्य तैयारियों के लिए श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की विशेष बैठक आयोजित की गयी तथा विभिन्न उप समितियों का गठन करके अलग अलग जिम्मेवारियां सौंपी गयीं। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एसपी मित्तल, शैलेंद्र सिंगला, कंवरलाल गुप्ता, वेद प्रकाश मित्तल, संजय गर्ग नमकीन वाले, शिवकुमार गर्ग सिहोल वाले, शहरी भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, धीरज मंगला, महेंद्र गर्ग शास्त्री, मास्टर घनश्याम दास सिंगला, गुलशन राय गोयल, यशपाल मंगला, अनिल बंसल आमरू वाले, ललित बिंदल, शक्तिपाल मंगला, सुंदर मंगला, महेंद्र प्रसाद सिंगला, डॉक्टर अशोक सिंगला, जितेंद्र गुप्ता आदि ने अलग अलग कार्यों की जिम्मेवारी ली।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana