तीजों के पावन पर्व पर आयोजित कदीमी दंगल में सबसे बड़ी इनामी कुश्ती डेढ़ लाख रुपये की होगी

तीजों के पावन पर्व पर आयोजित कदीमी दंगल में सबसे बड़ी इनामी कुश्ती डेढ़ लाख रुपये की होगी

पलवल
तीजों के पावन पर्व पर आयोजित कदीमी दंगल में सबसे बड़ी इनामी कुश्ती डेढ़ लाख रुपये की होगी। तीजन दंगल कमेटी पलवल द्वारा यह आयोजन 15 अगस्त को सोहना रोड पर आयोजित किया जायेगा। दंगल में मुख्य अतिथि खेल मंत्री गौरव गौतम होंगे तथा अध्यक्षता हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य डाॅ हरेन्द्र राणा करेंगे। यह घोषणा संवाददाता सम्मेलन में दंगल आयोजन समिति के अध्यक्ष जयसिंह राणा ने की। उन्होंने बताया कि दंगल कमेटी के सदस्य गण ने इस विशाल दंगल की पूरी तैयारी कर ली है।सम्मेलन में मौजूद डाॅ हरेन्द्र राणा ने बताया कि ये दंगल निर्बाध रूप से पिछले लगभग 150 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान आदि से प्रमुख अखाड़ों के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे।सामाजिक कार्यकर्ता रतन सिंह सौरोत ने बताया कि दंगल में लगभग 200 कुश्ती होंगी और विजेता पहलवानों को 8 लाख रुपये इनाम के तौर पर वितरित किया जायेगा। बाल पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें विशेष ध्यान दिया जायेगा।संवाददाता सम्मेलन में दंगल कमेटी के सदस्यगण गिर्राज पाठक, हरिचंद भाटी, रविन्दर सिंह, जगत ठाकुर, अज़ीज़ कुरेशी, देवन ठाकुर, सुनील ठाकुर, शेरन पहलवान, नरेश पहलवान, धर्मवीर सिंह, नेपाल सिंह, संजय सिंह, मोहित एडवोकेट, सोनू शर्मा, लाखन सिंह, जितेन्द्र सिंह, विशाल पाठक आदि उपस्थित थे।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana