संयुक्त किसान मोर्चा किसानों की मांगों को लेकर करेंगे जून के पहले सप्ताह में प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा किसानों की मांगों को लेकर करेंगे जून के पहले सप्ताह में प्रदर्शन

पलवल
एमएसपी के आदेशों, उर्वरकों पैट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सीएनजी की वृद्धि तथा कालाबाजारी, प्राकृतिक आपदाओं से नष्ट हुई फसलों के पूरे मुआवजे की मांग को लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा पलवल की विस्तारित बैठक जाट धर्मशाला पलवल में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता चेतराम चौहान और संचालन किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान और धर्म चन्द घुधेरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो खरीफ फसलों की एमएसपी निर्धारित की है लागत मूल्य को देखते हुए वह ना काफी है। किसान मोर्चा की मांग स्वामी नाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार एमएसपी निर्धारित करने और खरीद की गारंटी करने की है, किसानों की आवश्यकता अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने, पैट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं पर की गई बढ़ौतरी को वापस लेने तथा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित सभी किसानों को कम-से-कम सरकार द्वारा घोषित मुआवजा देने की है। किसान मोर्चा पलवल के नेताओं ने गत दिनों सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर डागर पर कुछ गुंडा तत्वों द्वारा किए गए जान लेवा हमले की कड़ी भर्त्सना करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग जिला प्रशासन से की। किसान मोर्चा ने उपरोक्त सभी मांगों को लेकर जून के पहले सप्ताह में उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया, जिसके लिए किसान मोर्चा के नेता गांव-गांव जाकर किसानों से सम्पर्क करेंगे। बैठक को किसान सभा के जिला प्रधान रूप राम तेवतिया सचिव दरयाब सिंह के अलावा किसान नेता ताराचंद प्रधान, डॉक्टर रघुवीर सिंह, रमेश सौरोत, भागीरथ, कर्ण सिंह आर्य, नन्द किशोर शर्मा, किशन चन्द शर्मा, हुक्म सिंह चौहान, बाबू डायरेक्टर, देवेन्द्र सिंह नंबरदार, श्याम दत्त नंबरदार, मास्टर पदम सिंह ने सम्बोधित किया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana