पलवल के पॉश इलाके न्यू कॉलोनी में दिन दहाड़े चोरी

पलवल के पॉश इलाके न्यू कॉलोनी में दिन दहाड़े चोरी

पलवल
कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत पलवल की पोश कहलाए जाने वाली न्यू कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पलवल की न्यू कॉलोनी में दो लोगों ने जेवर एवं हजारों रुपए की नगदी पर दिनदहाड़े हाथ साफ कर दिया। घर में मौजूद बच्ची ने चोरों को देखकर अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और अपने अभिभावकों को फोन किया। जब तक बच्ची के मां-बाप घर पहुंचे तब तक वह मौके से फरार हो चुके थे। परिजनों की सूचना पर मौके पर डायल 112 पहुंची। पीड़ित विनोद कुमार ने अपनी लिखित शिकायत में कैंप थाना पुलिस को बताया कि उनकी करीब 14 वर्षीय भतीजी घर पर अकेली थी, बच्ची की मां मार्केट गई हुई थी जबकि पिता अपने काम पर थे। सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे साथ वाले सुनसान घर से दो लोग इस घर में कूदे। बच्ची ने जैसे ही दो संदिग्ध लोगों को देखा उसने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया और अपने मां-बाप को फोन कर घर में दो लोगों की घुसने की सूचना दी । इस बीच दोनों लोगों ने अलमारी से सोने के कुंडल और 75000 रुपये चुरा लिए और फरार हो गए। पीड़ित विनोद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक जांच भी कराई गई है साथ ही डॉग्स स्क्वायर्ड द्वारा भी चोरों तक पहुंचाने के सुराग लगाए जा रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही चोरी के मामले का खुलासा हो पाएगा। बहरहाल दिनदहाड़े इस तरह से हुई चोरी को लेकर आसपास के लोगों में चिंता बनी हुई है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana