कृषि व माइक्रो इंजीनियरिंग को समन्वित करने की आवश्यकता - प्रोफेसर दिनेश कुमार

कृषि व माइक्रो इंजीनियरिंग को समन्वित करने की आवश्यकता - प्रोफेसर दिनेश कुमार

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता विकसित भारत में अपनी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। कृषि क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं। कृषि और माइक्रो इंजीनियरिंग को आपस में समन्वित करने की आवश्यकता है। वह बुधवार को विश्वविद्यालय में आयोजित प्रज्ञा परिसंवाद कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में कृषि एवं बागवानी क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने अनुभव सांझा किए और कृषि तथा उससे जुड़े सहायक धंधों पर कौशल विकसित करने के सुझाव दिए। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय कृषि से संबंधित विभिन्न स्किल पर कई प्रोग्राम शुरू करेगा। इनमें कई प्रोग्राम बिल्कुल हट कर होंगे। अधिक से अधिक युवाओं को कृषि क्षेत्र में कुशल बनाना हमारा लक्ष्य है, ताकि वह उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाएं। इंडस्ट्री रिलेशंस एन्ड एलुमनी अफेयर्स की निदेशक चंचल भरद्वाज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रज्ञा परिसंवाद का उद्देश्य कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों के अनुभवों से विद्यार्थियों को लाभन्वित करना है। उन्होंने कौशल विश्वविद्यालय का मॉडल सबके सामने प्रस्तुत किया।
आईएचडीसी के उप निदेशक दीपक कुमार ने प्राकृतिक कृषि की उपयोगिता एवं विविध पहलुओं पर प्रकश डाला और कृषि क्षेत्र में तकनीकी कोर्स शुरू किए जाने पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर उप निदेशक अमीष अमेय, डिप्टी ट्रेनिंग एन्ड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. विकास भदौरिया, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. तेजेन्द्र सिंह, डॉ. गुरप्रीत सिंह एवं डॉ. स्मिता भी उपस्थित रहीं।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana