एमवीएन विश्वविद्यालय में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन

एमवीएन विश्वविद्यालय में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन
स्मारिका का विमोचन करते एमवीएन विश्वविद्यालय के प्रोफेसरगण

पलवल
एमवीएन विश्वविद्यालय में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “रिसेंट एडवांसमेंट्स एंड इनोवेशन्स इन हेल्थकेयर" का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल में हो रही अग्रणी प्रगति और उभरते हुए नवाचारों पर चर्चा करना था। यह आयोजन दुनिया भर के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और स्वास्थ्य पेशेवरों को एक मंच पर लाने के लिए किया गया। सम्मेलन का शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण गर्ग उप-कुलपति डॉ. एन.पी. सिंह, कुलसचिव डॉ. योगेन्द्र सिंह, डायरेक्टर कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स डॉ नरेन्द्र आहूजा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।मुख्य अतिथि डॉ. वाई.के. गुप्ता (अध्यक्ष, एम्स, जम्मू) ने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की स्वास्थ्य सेवा एक गतिशील और निरंतर विकसित होने वाला क्षेत्र है, हाल के वर्षों में चिकित्सा अनुसंधान और प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति ने स्वास्थ्य देखभाल के परिदृश्य को पूरी तरह से बदल दिया है। इन नवाचारों ने न केवल जीवन को बेहतर बनाया है, बल्कि आने वाली चुनौतियों से निपटने के नए अवसर भी प्रदान किए हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनील गर्ग (मेडिकल अफेयर्स हेड, एस्टेलस) ने कहा कि यह सम्मेलन स्वास्थ्य देखभाल में हाल की प्रगति और नवाचारों के उपयोग के लिए एक बेहतरीन मंच है तथा अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और वैश्विक सहयोग से हम इन चुनौतियों को प्रभावी रूप से हल कर सकते हैं। सम्मानित अतिथि डॉ. मोंटू कुमार एम. पटेल (अध्यक्ष, पीसीआई), डॉ. टी.वी. नारायण (सचिव, आईपीसीए) और डॉ. अतुल नासा (प्रो-वाइसचांसलर, एसजीटी यूनिवर्सिटी) ने अपने वक्तव्य मे स्वास्थ्य सेवा में तेजी से हो रही प्रगति, चुनौतियों और भविष्य के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। सम्मेलन में 100 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए और विषय से संबंधित एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस आयोजन में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें विभिन्न देशों और विश्वविद्यालयों से आए शोधकर्ता शामिल थे।यह सम्मेलन स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में नवीनतम प्रगति और नवाचारों को समझने और उनका आदान-प्रदान करने के लिए एक प्रभावी मंच साबित हुआ। कुलपति डॉ. अरुण गर्ग ने भविष्य में इस तरह के सम्मेलनों के नियमित आयोजन पर जोर दिया। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. योगेन्द्र सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया साथ ही उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दिया। सम्मेलन के सफल आयोज़न मे डॉ. आशुतोष डीन स्कूल ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंस, डॉ. विनीत डीन स्कूल ऑफ़ अलाइड हेल्थ साइंस व अन्य सभी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana