12 अक्टूबर से प्रारंभ होगा प्रेम प्रकाश मंदिर कैंप पलवल का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव

12 अक्टूबर से प्रारंभ होगा प्रेम प्रकाश मंदिर कैंप पलवल का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव

पलवल
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जवाहर नगर कैंप पलवल स्थित प्रेम प्रकाश मंदिर का वार्षिक महोत्सव 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस उत्सव का आयोजन लगभग पिछले 50 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। यह जानकारी मंदिर के प्रवक्ता अशोक सरदाना ने दी। उन्होने बताया कि वार्षिक महोत्सव में 12 अक्टूबर रविवार दोपहर करीब दो बजे श्री प्रेमप्रकाश के मण्डलाध्यक्ष सतगुरू स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज का पलवल आगमन होगा और उन्हे गाजे बाजे के साथ श्रद्वालुगण स्वामी सर्वानन्द चौक से मंदिर तक लेकर आएंगे। महोत्सव के तीनों दिन रात्री 7 बजे से 9 बजे तक दो घंटे सत्संग होगा। इसके अतिरिक्त 13 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक हवन व ध्वजा वंदन किया जाएगा। श्री सरदाना ने बताया कि 14 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से 9 बजे तक मूर्ति पूजा अभिषेक होगा। इसके बाद श्रीमद भगवत गीता एवं श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ के पाठों का भोग होगा। दोपहर 1:30 बजे से विशाल भण्डारा का भी आयोजन किया जाएगा। रात्रि को 7 बजे से 9 बजे तक सत्संग होगा। इसके पश्चात पल्लव पाकर उत्सव की समाप्ति होगी।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana